मनोरंजन

फिल्म दिलवाले का नया गाना ‘मनमा इमोशन जागे’ रिलीज

dilwale-song-manma-emotion-jaage-565836a4ccb85_lफिल्म ‘दिलवाले’ के ‘गेरुआ’ के बाद अब इस फिल्म का नया गाना ‘मनमा इमोशन जागे’ रिलीज हो गया है।  इस गाने को वरुण धवन और कृति सैनन पर फिल्माया गया है।

‘मनमा इमोशन जागे’ फिल्म का डांसिंग नंबर कहा जा सकता है। इस गाने के हिप हॉप बीट्स पर वरुण धवन कई स्टंट भी करते नजर आ रहे हैं।

गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में रोहित की फेवरेट कारों को देखा जा सकता है।

इस गाने को शाहरुख खान और वरुण धवन ने ट्विटर पर शेयर किया है। शाहरुख खान ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा है, क्या आपके मन में इमोशन जाग गए?

गाने में कृति सैनन भी अपने अलग अलग स्टाइल्स में शानदार नजर आ रही हैं. इस गाने को आवाज दी है अमित मिश्रा, अनुष्का मनचंदा और अंतरा मित्रा ने इस गाने को लिखा है। अमिताभ भट्टाचार्या ने और इसे म्यजिक दिया है प्रीतम ने।

फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी जिसमें शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नजर आएंगे।

देखें वीडियो:

Manma Emotion Jaage - Dilwale | Varun Dhawan | Kriti Sanon | Party Anthem of 2016

 

Related Articles

Back to top button