मनोरंजन

फिल्म बाजीराव मस्तानी का नया गाना ‘मल्हारी’ रिलीज

ranveer-singh-565c156318f7b_lनिर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

इससें पहले इसका एक गाना ‘मल्हारी’ रिलीज किया गया है। जिसमें रणवीर सिंह का यानी पेशवा बाजीराव का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला।

गाने के शुरूवात में दमदार डायलॉग के साथ होती है। इस गानें में पेशवा बाजीराव युद्ध में विजय मिलने का जश्न मनाते नजर आ रहे है।

रणवीर के फैंस उनका ये रूप देखकर हैरान जरूर होंगे। रणवीर की इस गाने में एनर्जी काबिले तारीफ  है। इस गाने का कोरियोग्राफर गणेश आचार्य है।

अब तक इस फिल्म के तीन गाने और ट्रेलर को देखकर ये ही लगता है कि अगले महीने बाजीराव मस्तानी को टक्कर देने के लिए फिल्म दिलवाले को कही बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर खासी मेहनत ना करनी पड़ जाए।

फिलहाल ये तो 18 दिसंबर को तय हो पाएगा। बता दें इस गाने को लॉन्च करवाने के लिए प्रिंयका चोपड़ा अमेरिका से भारत आईं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है।

देखें गाना:

 

Related Articles

Back to top button