मनोरंजन

फिल्म ‘सूरमा’ का नया लुक रिलीज

-तापसी और दिलजीत की है फिल्म

मुंबई : फिल्म ‘सूरमा’ का एक नया लुक रिलीज किया गया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और दिलजीत दोसांझ साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की एक्ट्रेस तापसी स्पोर्टी अवतार में दिख रही हैं। उनकी जर्सी पर हरप्रीत लिखा है। यानी कि उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है। तापसी ने यह लुक अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर वह एक्टर ना बनतीं तो स्पोर्ट्स पर्सन बनतीं। हाल ही में इस फिल्म से दिलजीत दोसांझ का लुक भी शेयर किया गया था। यह फिल्म का पोस्टर था। इस पोस्टर में दो तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में दिलजीत हाथ में हॉकी लिए एक खुशी और एग्रेशन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह व्हील चेयर पर बैठे दिखे। बता दें कि यह फिल्म हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर बन रही है। यह फिल्म साल 2018 में 29 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से पहले दिलजीत अनुष्का शर्मा के साथ ‘फिल्लौरी’ में नजर आए थे। इस पफिल्म में बाक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button