उत्तर प्रदेशफीचर्ड

‘फूट डालो-राज करो’ की नीति पर चल रही भाजपा : अखिलेश

akhilesh_bjpलखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा: पर अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए जनता से एेसी ‘विभाजनकारी शक्तियों’ से होशियार रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘भाजपा समाज को बांट रही है। उसने देश की गंगा-जमुनी तहजीब को मिटाने के लिए लव जिहाद और गुलाबी क्रांति जैसे मुद्दे उठाये। वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। यह समय की मांग है कि जनता एेसी विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहे।’’ उन्होंने कहा ‘‘सन् 1857 की क्रांति यानी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम बहुत भावनात्मक तरीके से शुरू किया गया था। बाद में अंग्रेजों ने लोगों को बांटने के लिए उसी भावना का इस्तेमाल किया और फिर देश पर राज किया… यही चीज इस समय भी हो रही है। हालांकि स्थितियां बदली हैं और लोग एेसी साजिशों को नाकाम करने को तैयार हैं।’’ अखिलेश ने कहा कि विपक्षी पार्टियां ‘लाउडस्पीकर और डीजे बजाने’ जैसे मुद्दों को लेकर लड़ रही हैं, क्योंकि उनके पास लोगों से कहने के लिए और कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘भाजपा ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया और अब वे बेमतलब के मुद्दे उठा रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे विकास के बारे में बात करें। मेरी सरकार ने विकास का एजेंडा लागू किया है और अगर यह जारी रहा तो उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में सबसे आगे होगा।’’
विभिन्न मंचों से केंद्र पर उत्तर प्रदेश के साथ ‘सौतेला बर्ताव’ करने का आरोप लगा चुके मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सारी चीजें इसी बात से साफ हो जाती हैं कि राज्य सरकार ने इस साल मई में बेमौसम बारिश और आेलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सात हजार करोड़रू पए मांगे थे, जिनमें से केंद्र सरकार सिर्फ 2800 करोड़ रू पए देने को राजी हुई, मगर वह धन भी आज तक नहीं मिला। अखिलेश ने कहा ‘‘हम किसानों को अब तक अपने संसाधनों से 3500 करोड़ रू पए बांट चुके हैं। राजनीतिक खेल खेलना बहुत आसान है लेकिन जनता के बीच जाकर वास्तव में काम करना बहुत मुश्किल है।’’ सपा द्वारा राज्यपाल राम नाईक के खिलाफ हाल में बेहद तल्ख रु ख अपनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘मेरे राज्यपाल महोदय से अच्छे सम्बन्ध हैं। उन्होंने पिछले दिनों मुझे मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम सचिवालय ना रखे जाने की सलाह दी थी, जिस पर मैंने सहमति व्यक्त की थी। राज्यपाल महोदय ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डाक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब के नाम पर रखे जाने का स्वागत भी किया था।’’ सपा द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण किए जाने के विपक्ष के आरोपों के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक संतुलन की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा ‘‘जहां हम हज पर जाने वाले लोगों को सुविधाएं देते हैं, वहीं हमने बुजुर्गों के लिए समाजवादी श्रवण यात्रा भी शुरू की है। इसके लिए हम उनसे एक भी पैसा नहीं लेते।’’
अखिलेश ने कहा ‘‘हम डायल 100 सेवा शुरू करने जा रहे हैं। पुलिस के लिए चार हजार वाहन खरीद रहे हैं। हमारा मकसद है कि कोई भी घटना होने पर पुलिस समय से मौके पर पहुंचे। अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाए तो आधी समस्या अपने आप ही खत्म हो जाएगी।’’ मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अनुभव के बारे में अखिलेश ने कहा ‘‘मैंने सीखा है कि कैसे काम किया जाए। आने वाले दिनों में आप विकास कार्यों में और तेजी देखेंगे।’’

Related Articles

Back to top button