उत्तर प्रदेश

‘फैक्ट्स ऑफ अयोध्या एपिसोड’ पर रोक लगेः हाशिम अंसारी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- उत्तर प्रदेशayodhya-feature9-52a0872723b4c_exlst:
बाबरी मस्जिद विवाद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी का कहना है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड के सहायक महासचिव अब्दुल रहीम कुरैशी की किताब ‘ फैक्ट्स ऑफ अयोध्या एपीसोड’ पर केंद्र सरकार को तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

पुस्तक लिखने वाले कुरैशी अयोध्या और राम को नहीं जानते। इस तरह की बातों को किताबों में लिखकर देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाई जा रही है। अयोध्या विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और फैसला अदालत ही करेगी। किसी को राम के जीवनी पर फैसला करने का हक नहीं है।

बुधवार को मो. हाशिम अंसारी (95) ने अपने आवास पर ‘अमर उजाला’ से कहा कि कुरैशी की किताब में लिखे अयोध्या के ऐतिहासिक व धार्मिक तथ्य विवादित हैं। राम आस्था का विषय हैं। आज राजनीति में लोग राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। आजादी के बाद राम की मूर्ति बाबरी मस्जिद में रखकर राजनीतिक दलों ने इसका इस्तेमाल किया।

Related Articles

Back to top button