अजब-गजबपर्यटन

फैम‍िली संग छुट्टि‍यों में करनी है मस्‍ती तो जाएं इन जगहों पर

रोवानीएमी, फिनलैंड: 
फैम‍िली संग मस्‍ती करने के ल‍िए फ‍िनलैंड में रोवानीएमी एक अच्‍छी जगह है। वैसे तो यहां साल भर लोग आते-जाते हैं लेक‍िन सर्दियों का मौसम यहां पर जाने के ल‍िए सबसे अच्‍छा है। यहां स्‍लीथ राइड का मजा लेने के साथ बच्‍चों के लि‍ए सांता वि‍लेज रोमांचक है। इसके अलावा खाने-पीने की भी सुव‍िधाएं अच्‍छी हैं। 

किरिंडी रिजर्व, मैडागास्कर: 

अगर आपका पर‍िवार प्रकृति‍ से जुड़ी चीजें देखने का शौकीन है तो फ‍िर मैडागास्कर के किरिडी रिजर्व अच्‍छी जगह साब‍ित होगी। यहां पर हरे भरे वनों का एक अनोखा रूप देखने को म‍िलेगा। यहां पर अध‍िकांश पेड़ों की ऊंचाई 30 मीटर तक है। वयस्कों और बच्चों के लिए समान रूप से एक अनूठा अनुभव होगा।

पेरूस ग्युरेक, फ्रांस: 

लंबे समय तक मस्‍ती करने के ल‍िए फ्रांस का पेरोस-ग्युरेक एक शानदार विकल्प है। यहां पर पयर्टकों के रहने के ल‍िए शिविर स्थलों की एक बड़ी श्रृंखला है। यह फ्रांस के पूर्वोत्तर में स्थित है। सुंदर समुद्र तट के अलावा शानदार जलवायु का मजा ल‍िया जा सकता है। ऐसे में पर‍िवार के साथ यहां र‍िलैक्‍स फील होगा। 

एलाग, इक्वाडोर: 

एलाग भी उन परिवारों के लिए एकदम सही जगह है जो नेचर के साथ एक ट्रि‍पकल क्‍लाइमेट की तलाश में हैं। यहां पर जीव जन्तुओं एवं वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों को देखने के लि‍ए बड़ी संख्‍या में पर‍िवार के साथ लोग घूमने आते हैं। यहां पर व‍िदेशी जानवरों को देखकर बच्‍चे काफी खुश होते हैं। 

पाफोस, साइप्रस: 

अगर आपके पर‍िवार को इति‍हास में रुच‍ि है तो फ‍िर साइप्रस में पाफोस जगह बेस्‍ट होगी। यहां पर आप भूमध्यसागर के पानी में स्नान करने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप पुरातत्व उद्यान के खंडहर हैं। ज‍िन्‍हें देखकर 4वीं शाताब्‍दी में लौटने का अहसास होगा। 

 

 

Related Articles

Back to top button