अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस के पैट्रिक मोदियानो को साहित्य का नोबेल

patrick-modianoस्टॉकहोम। नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने साहित्य के लिए नोबेल प्राइज की घोषणा कर दी है। फ्रांस के पैट्रिक मोदियानो को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। वर्ष 2014 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता पैट्रिक मोदियानो 69 वर्ष के हैं। ये मूलत: फ्रेंच में लिखते हैं और इनकी पुस्तकों का अनुवाद स्वीडिश भाषा में काफी हुआ है। अंग्रेज़ी में भी कुछ उपन्यासों का अनुवाद हुआ है। नोबेल कमिटी ने कहा कि बताया कि मोदियानो छोटे उपन्यास लिखते हैं। 120 या 130 पन्नों के ये उपन्यास यादों, पुरानी बातों और समय जैसे विषयों से जुड़ी होती हैं। उन्हें नोबेल पुरस्कार उनके उपन्यासों के लिए दिया गया है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button