अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस में सहमति से सेक्स की उम्र 13 साल करने का विरोध

पेरिस : फ्रांस सरकार ने पहली बार सहमति से संबंध बनाने की उम्र निर्धारित करने की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रांस की न्यायमंत्री निकोल ने सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र 13 साल निर्धारित करने की हिमायत की है। इस बयान के बाद फ्रांसीसी न्यायमंत्री का विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वालों का कहना है कि सहमति से सेक्स की उम्र 15 साल तय की जानी चाहिए। निकोल ने कहा है कि यौन सहमति के लिए कानूनी तौर पर 13 साल की न्यूनतम आयु विचार योग्य है। इस बयान के बाद नारीवादियों समेत कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल हालिया सप्ताहों में दो बार फ्रांस की अदालतों ने 11 वर्षीय लड़कियों के साथ सेक्स करने के बाद पुरुषों पर रेप का केस चलाने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि इसे जबरन साबित नहीं किया जा सका।

ऐसे में फ्रांस की सरकार एक विधेयक लाने की तैयारी में है, जिसमें एक निश्चित उम्र से कम उम्र की लड़की के साथ सेक्स जबरन समझा जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सहमति से शारिरिक संबंध बनाने की उम्र 15 साल होनी चाहिए। हालांकि न्यायमंत्री ने यह भी कहा कि जजों के पास अलग परिस्थितियों में इस आकलन की भी क्षमता होनी चाहिए कि शारिरिक संबंध के लिए सहमति देने लिए किसी की उम्र पर्याप्त थी या नहीं। फ्रांस में 15 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना पहले से अवैध है, हालांकि रेप का केस तभी बन सकता है, जब इसे जबरन साबित कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button