अन्तर्राष्ट्रीय
बचाईं 10 हजार जानें इसरो के दो सेटेलाइट्स बने रक्षक
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/12/isro_650_121612054620.jpg)
चेन्नई। इसरो के दो सेटेलाइट्स ने तमिलनाडु में आए वरदा तूफान से हजारों लोगों की रक्षा की है। उसकी भूमिका इतनी अहम थी कि जान भी बचीं और सामान भी सुरक्षित हुआ। दरअसल सोमवार को इस तूफान ने राज्य में दस्तक दी थी।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि दो सेटेलाइट्स- इनसैट-3डीआर और स्कैटसैट-1 से मिले आंकड़ों के आधार पर साइक्लोन की चाल और उसके गति का अनुमान लगाने में मदद मिली।
इसके आधार पर लोगों को सही समय पर अलर्ट किया गया। इनसैट-3डीआर और स्कैटसैट-1 से मिले आंकड़ों की मदद से चेन्नई, त्रिवालुर और कांचीपुरम में 10 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया। इसरो अधिकारी का कहना है कि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।