जीवनशैली

बच्चे की प्लानिंग के लिए वसंत का मौसम है सबसे अनुकूल, इस समय बनायें संबंध

अगर आप फेमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं और इस सोच में ढूबे हैं कि आख़िर किस समय संबंध बनाकर प्रेगनेंट हुर जाये तो यह पढ़े।  सच में अगर आप बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं तो वैज्ञानिकों ने इसके लिए यौन संबंध बनाने का सबसे अच्छा समय और महीना खोज निकाला है। आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड के विख्यात ज्यूरिख विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने प्रजनन उपचार से गुजरने वाले 25 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के 7,068 पुरुषों से वीर्य के नमूने इकट्ठा करके उनका विश्लेषण किया है।

स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों का दावा है कि शुक्राणु की अपनी 24 घंटे की आंतरिक घड़ी होती है जिसमें वे सुबह के शुरुआती घंटों में सबसे अधिक शक्तिशाली होते हैं। इसलिए गर्भधारण के लिए यह समय सबसे बेहतर होगा। शोध में इसके लिए मार्च, अप्रैल और मई महीनों के दौरान सुबह का साढ़े सात बजे वाला समय सबसे अनुकूल पाया गया।

वैज्ञानिकों का दावा है कि इस शोध के निष्कर्षों का इस्तेमाल प्राकृतिक प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए किया जा सकता है। मालूम हो कि शुक्राणु वसंत महीनों के दौरान स्वस्थ और सबसे स्पष्ट आकार में भी होते हैं।

शोध इस बात का सुझाव देता है कि वसंत में सुबह-सुबह साढ़े सात बजे से पहले-पहले कपल को संबंध बनाकर महिला को गर्भवती होना चाहिए।

शोध के मुख्य लेखक डॉक्टर ब्रिगीट लीनर्स ने कहा, “पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता दोनों सर्कडियन और सर्कनुअल लय के साथ भिन्न होती है। सुबह के समय वीर्य का संग्रह और गुणवत्ता दोनों ही उच्चतम थी। वास्तव में प्राकृतिक प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।”

शोध में इस बात भी खुलासा किया गया है कि गर्मी के मौसम में वीर्य की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण कमी देखी गई थी। इसलिए हमें यह निष्कर्ष भी प्राप्त होता है कि गर्मी में बच्चे की प्लानिंग करना बेहद ग़लत निर्णय हो सकता है।

Related Articles

Back to top button