स्वास्थ्य

बच्चों के लिए केवल 5 मिनट की एक्सरसाइज ही काफी

phpThumb_generated_thumbnail (4)दस्तक टाइम्स/एजेंसी :  स्टॉकहोम। ऎसे चार वर्षीय बच्चे जो प्रतिदिन पांच मिनट व्यायाम करते हैं उन्हें काफी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। स्वीडन के शोधकर्ताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्टॉकहोम के केरोलिंस्का इंस्टीटयूट के अध्ययन के मुताबिक वसा को घटाने और ताकत में सुधार के लिए बच्चों का पांच मिनट का कठिन व्यायाम ही काफी है।

बायोसांइसिज और न्यूट्रीशन के एक वरिष्ठ शोधकर्ता मेरी लोफ ने कहा कि शारीरिक गतिविधि, मांसपेशियों की ताकत और शक्ति के बीच इस संबंध को देखकर मैं थोड़ी हैरान थी।

लोफ के मुताबिक अध्ययन के परिणामों में अपने हमउम्र बच्चों से ज्यादा व्यायाम करने वाले छोटे बच्चों में अनुमान से अधिक लाभ देखा गया। लोफ ने कहा कि शारीरिक गतिविधि के लिए गेंद या गुब्बारों से खेलने जैसी कोई भी गतिविधि की जा सकती है।

 

Related Articles

Back to top button