स्वास्थ्य

बड़े काम की है लुगदी से बनी ये डिवाइस

phpThumb_generated_thumbnailयह बड़ी अच्छी खबर है कि किसी भी घटना-दुर्घटना में घायल लोगों को बचाने की संभावना काफी बढ़ गई है। ऐसा एक डिवाइस के जरिए संभव हो सकेगा। जी हां यह डिवाइस कमाल की है, जो हादसे में घायल हुए व्यक्ति का खून बहना रोक देती है, क्योंकि कई बार खून बह जाने से अस्पताल पहुंचने से पहले घायल दम तोड़ देता है। ये डिवाइस जख्म से 4 घंटे तक ब्लीडिंग को रोक देती है। जानिए इसकी खासियत…

महज 15 सेकेंड में घाव भरने वाली इस चमत्कारी डिवाइस का नाम है एक्सस्टैट। इसके इस्तेमाल से किसी भी घायल व्यक्ति को अस्पताल तक आराम से पहुंचाया जा सकता है। यह एक फोम इंजेक्शन है।

यह एक सीरिंज नुमा डिवाइस है। 92 स्पॉन्ज (सोखने वाला पदार्थ) से बनी ये डिवाइस इसलिए भी खास है, क्योंकि बैक्टीरिया इंफेक्शन भी नहीं होने देती।

इन स्पॉन्ज को लकड़ी की लुगदी से बनाया गया है। ये शरीर में समाते नहीं है, बल्कि बहते खून को वहीं पर रोक देते हैं। एक्स-रे से इन स्पॉन्ज को कोई भी देख सकता है सर्जन इन्हें एक्स-रे की मदद से आसानी से खोजकर हटा देते हैं और ट्रीटमेंट शुरू कर देते हैं। वाकई ये डिवाइस किसी औषधि से कम नहीं।

Related Articles

Back to top button