मनोरंजन
बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले दारा सिंह के बारे में शायद ही आप जानते होंगे आपजुड़ी ये 5 बातें
![बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले दारा सिंह के बारे में शायद ही आप जानते होंगे आपजुड़ी ये 5 बातें](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/dara-singh.png)
रामायण में हनुमान का रोल करने वाले फेमस पहलवान दारा सिंह ने अखाड़े में बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाकर रख दी थी। रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को रेसलिंग के इतिहास में आज भी बहुत इज्जत के साथ याद किया जाता है। उन्होंने पहलवानी के खेल में ऐसा इतिहास रचा जिसे कभी भी भूला नहीं जा सकता। आइए आज इस मौके पर जानते हैं कई ऐसी खास बातें जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। ![बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले दारा सिंह के बारे में शायद ही आप जानते होंगे आपजुड़ी ये 5 बातें](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/dara-singh.png)
![बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले दारा सिंह के बारे में शायद ही आप जानते होंगे आपजुड़ी ये 5 बातें](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/07/dara-singh.png)
लोगों को शायद ही पता हो कि रेसलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले दारा सिंह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉपिक में से एक हैं।दारा सिंह की लंबी बीमारी से लड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। पंजाब के अमृतसर जिले में जन्मे दारा सिंह ने अपने समय के बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई थी।साल 1947 में दारा सिंह ने ‘भारतीय स्टाइल’ की कुश्ती में मलेशियाई चैंपियन त्रिलोक सिंह को हराकर कुआलालंपुर में मलेशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप अपने नाम की थी।
पांच साल तक फ्री स्टाइल रेसलिंग में दुनिया भर के पहलवानों को चित्त करने के बाद दारा सिंह भारत आकर साल 1954 में भारतीय कुश्ती चैंपियन बने। जिसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ देशों का दौरा कर विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग को भी धूल चटाई।
दारा सिंह की लोकप्रियता देख कनाडा के विश्व चैंपियन जार्ज गार्डीयांका और न्यूजीलैंड के जॉन डिसिल्वा ने साल 1959 में कोलकाता में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में उन्हें खुली चुनौती दे डाली जिसके बाद दारा सिंह ने उन दोनो को भी धूल चटाई थी।
दारा सिंह कुश्ती में कभी ना हारने वाले चैम्पियन कहलाते थे। साल 1968 की वर्ल्ड चैम्पियन शिप के साथ ही उन्होंने कुश्ती में हमेशा जीत हासिल की। दारा सिंह ने कई वर्ल्ड क्लास चैम्पियन्स के खिलाफ भी कुश्ती लड़ी।इस कुश्ती में उन्होंने जेबियोस्को और लू टीज को बुरी तरह हराया।
दारा सिंह को रूस्तमे हिंद के साथ रूस्तमें पंजाब सारीखे जैसे कई नामों से भी नवाजा जा चुका है। दारा सिंह ने यूकोन एरिच को हराकर कनाडियन ओपेन टेग टीम चैम्पियनशिप भी जीती थी।