राज्य

बनकर FB पर दोस्ती, प्रेमजाल में फंसाकर किया फ्राॅड

इंदौर. खुद को मुंबई की एक फिल्म कंपनी का प्रोडक्शन एंड कास्टिंग डायरेक्टर बताकर लड़की से फेसबुक पर दोस्ती और धोखाधड़ी करने वाला इंदौरी लड़का अब परदेशीपुरा पुलिस की गिरफ्त में है। वह लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर रुपया ऐंठने की फिराक में था। लेकिन लड़की ने सूझबूझ से फर्जीवाड़ा उजागर कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। क्या है मामला…
बनकर FB पर दोस्ती, प्रेमजाल में फंसाकर किया फ्राॅड
 
-इंदौर में परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम वैभव जायसवाल निवासी जनता क्वार्टर है। इसके खिलाफ साकेत नगर क्षेत्र की एक लड़की ने शिकायत की थी।
-लड़की ने पुलिस को बताया आरोपी लड़का ने फेसबुक पर अरमान कुंद्रा नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी।
-लड़का ने दोस्ती की और बताया कि वह मुंबई में एक फिल्म कंपनी में डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्शन एंड कास्टिंग के पद पर है। वह 10 मई से होटल सायाजी में आकर ठहरा है।
-उसने इंदौर शहर में घूमने की इच्छा जाहिर की। लड़की ने बताया कि उसने मिलने की सहमति दी और मंगलसिटी माल में मिले।
-यहां लड़का ने पर्स भूलने का बहाना कर पहले दिन का पूरा खर्च उससे करवाया। अगले दिन वॉटर पार्क घूमने की इच्छा जताई थी।
-इसके बाद वैभव उर्फ अरमान कुंद्रा ने उसे शादी के लिए ऑफर भी कर दिया था।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

तीन दिन की मुलाकात में शादी का ऑफर मिलने पर हुआ शक
-लड़की ने बताया कि तीन दिन की मुलाकात में शादी का ऑफर मिलने पर शक हुआ तो उसने लड़का के बारे में पड़ताड़ शुरु की।
-वह अपने दोस्तों के माध्यम से लड़का के बताए मुंबई के एड्रेस पहुंची तो पता फर्जी निकला।
-तब 19 मई को सूझबूझ से पुलिस को सूचना दी और लड़का को कॉल कर तुकोगंज इलाके में आईस्क्रीम पार्लर पर मिलने बुलाया।
-आरोपी जैसे ही वहां आया तो पुलिस ने पकड़ लिया।
-सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना सही नाम वैभव जायसवाल निवासी नंदानगर जनता क्वार्टर बताया और कबूला कि उसने फर्जी आईडी बनाकर लड़की से दोस्ती की थी।

Related Articles

Back to top button