जीवनशैली

बनाये और खिलायें होली में अपने घर की बनी ”बादाम बर्फ़ी”

त्योहारों पर तो स्वादिष्ट मिठाईयां बनती ही है। खुशी के हर मौके पर मिठाईयां हमारे लिए इतनी ज़रूरी होती हैं कि उनके बिना वो खुशी भी अधूरी लगती है। बुर्जुगों से ले कर बच्चों तक को मिठाईयां खाना इतना पसंद होता है। वैसे तो आजकल लोग बाहर से ही मिठाईयां मंगवा लेते है लेकिन घर में बनी मिठाई की बात ही अलग होती है। इस बार होली पर आप इस मिठाई को बनाकर परिवारवालों को खुश कर सकती है:

ये भी पढ़ें :- इस होली घर पर बनाएं ये बेहतरीन मिठाई

”बादाम बर्फ़ी”

बनाये और खिलायें होली में अपने घर की बनी ''बादाम बर्फ़ी''

सामग्री

  • डेढ़ प्याला बादाम
  • २ प्याले दूध
  • ५०० ग्राम चीनी
  • १ बड़ा चम्मच बारीक की हुई छोटी इलायची
  • 4बड़े चम्मच घी

विधि

  • बादाम को ४ – ५ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें
  • छीलकर बारीक पीस लें।  
  • पिसे हुए बादाम में दूध और चीनी मिलाकर नॉनस्टिक बर्तन में धीमी आँच पर पकाएँ और चलाती रहें। 
  • चीनी घुल जाने पर घी डालें।  
  • मिश्रण गाढ़ा हो जाने पर गोला बन जाएगा।
  • इलायची पाउडर मिलाएँ।

घी लगी हुई थाली में जमाकर चाकू की सहायता से बर्फ़ी काट लें।

Related Articles

Back to top button