उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

बलिया में तूफान से तबाही, पांच लोगों की मौत

ballia_mapबलिया : बलिया जिले में शुक्रवार की रात चक्रवाती तूफान और ओला गिरने भारी तबाही हुई। बांसडीह तहसील के विभिन्न गांवों में छप्पर और पेड़ गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। लगभग 50 खंभे गिर गए जिससे जनपद के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों पेड़ धराशाई हो गए हैं। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नियर के दियरा टुकड़ा इलाके में एक पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। झोपड़ी में सो रही वृद्धा गुलाबी और उनके नाती आनंद की मौत हो गई। इसी इलाके में झोपड़ी गिरने से एक अन्य वृद्धा की जान चली गई। उधर बांसडीह में झोपड़ी गिरने और टिन शेड उखड़ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। रात में ही सहतवार-बांसडीह रेल मार्ग पर पेड़ गिर जाने से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा रुकी रही। ट्रेन चालक ने यात्रियों की मदद से पेड़ को पटरी से हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।

Related Articles

Back to top button