बलिया में स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा की गला रेत कर हत्या
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/08/2016_12largeimg26_Dec_2016_061425721.jpg)
SDM का स्टेनो आर्मी फायरिंग रेंज की जानकारी लीक करता था किया गिरफ्तार
बजहां निवासी जितेंद्र दुबे की पुत्री रागिनी (16वर्ष) मगंलवार सुबह सवा सात बजे अपनी छोटी बहन के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी बजहां काली मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने रागीनी की साइकिल रोककर गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
लाहौर में विस्फोट में 35 लोग घायल, नवाज शरीफ थे निशाना
घटना के समय वहां से कुछ दूरी पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और हमलावर हवा में चाकू लहराते फरार हो गए। छोटी बहन के सूचना देने के बाद आनन फानन में उसे घरवालों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में लगी है।
रागिनी की बहन ने बताया कि प्रधान का बेटा उसकी बहन को कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया था, जिसे लेकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोषी कोई भी हो, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।