अन्तर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान पर पीएम मोदी ने दिया था बयान

b-freedom-fighters-rai-250816103141नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी को लेकर प्रदर्शन दिन पर दिन तेज हो रहा है। इसे लेकर एक नया मामला सामने आया है। बलूच प्रदर्शनकारियों ने भारतीय झंडा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लहराईं। यही नहीं अबकी बार तो प्रदर्शनकारियों ने नया नारा दिया। लोगों ने भाजपा के नारे अबकी बार मोदी सरकार में थोड़ा बदलाव करके बलूचिस्तान में अबकी बार मोदी सरकार नारा लगाया।बलूचिस्तान पाकिस्तान से अपनी आजादी की मांग कर रहा है।

बलूचिस्तान पर पीएम मोदी ने दिया था बयान

दरअसल, बलूचिस्तान में लोगों पर हो रहे अत्याचार का मामला उठाने के बाद से ही पीएम मोदी बलूच के चहेते बन गए हैं। पीएम मोदी की ओर से मुद्दा उठाने के बाद दूसरे देशों में शरण लिए बलूच नेताओं में जहां नया जोश आया है, वहीं इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। इस बीच, पाकिस्तान ने उन बलूच नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, जिन्होंने बलूचिस्तान पर मोदी के बयान का स्वागत किया और उनसे दखल की मांग की।

 बलूचिस्तान में फहराया गया था तिरंगा

बीते दिनों बलूच की आज़ादी की मांग कर रहे लोगों ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) ने प्रांत के कई हिस्सों में मोदी की तस्वीर के साथ तिरंगा फहाराया। पिछले चार दिनों से ब्लूचिस्तान के सुई डेरा बुगती, जाफराबाद और नसीराबाद समेत कई अन्य जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत का झंडा तथा ब्लूच स्वतंत्रता सेनानी अकबर बुग्ती की तस्वीरें हाथों में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को पैर से रौंदा और ‘बंद करो बलूच नरसंहार’ की तख्तियां भी दिखाईं।

 

Related Articles

Back to top button