राज्य

बांग्लादेशी लड़की ने धर्म बदलकर की थी लव-मैरिज, अब प्यार में आया नया ट्विस्ट

जालंधर.न्यूयॉर्क में रहने वाली एक बांग्लादेशी लड़की ने कपूरथला के लड़के से लव मैरिज के लिए धर्म बदला। सिख संस्कारों को अपनाया। शादी के करीब पांच साल बाद अब लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का अमरीका में उसे तलाक देना चाहता है। पंजाब में किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है और उसके परिवार वाले अमरीका में उसके परिजनों को धमकियां दे रहे हैं। जिसके लिए धर्म बदला अब वह छोड़ रहा…
बांग्लादेशी लड़की ने धर्म बदलकर की थी लव-मैरिज, अब प्यार में आया नया ट्विस्ट
– बांग्लादेश की नागरिक सोनिया सिंह ने कहा, वह न्यूयार्क में पक्के तौर पर रह रही है। उसने 6 सितंबर 2012 को सतनाम से लव-मैरिज की थी। इसके लिए मुस्लिम नाम सोनिया कबीर से बदलकर सोनिया सिंह रख लिया था। 2016 को जब सतनाम को ग्रीन कार्ड मिल गया तो वह उसे छोड़कर भाग गया।
– सोनिया ने कहा, सतनाम पंजाब में किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। इसके लिए उसने अमरीका में तलाक का केस भी दायर किया। वह अब 5 साल का भारत का वीजा लेकर पंजाब आई हैं। उसने बेगोवाल थाने में कंपलेंट की। प्रोटेक्शन मांगी, जो नहीं मिली। अब उसने 16 मई को एनआरआई मामलों के आईजी आफिस को कंपलेंट की है।
बोली- इंसाफ के लिए इंडिया आई हूं….
– ”1 दिन पहले मैंने अमरीकन एंबेसी को ऑनलाइन कंपलेंट की है। साथ ही पंजाब पुलिस के आईजी (एनआरआई) के सामने मामला रखा है।”
– पीड़िता का आरोप लगाया है कि सतनाम सिंह उसके वीडियो वायरल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button