फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र : सोनिया

Sonia Gandhiनई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केंद्र से इस संकट को एक राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया। बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस के एक बयान के अनुसार सोनिया गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार से राहत एवं पुनर्वास के लिए हर प्रयास करने की अपील भी की। पार्टी ने कहा कि वरिष्ठ पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद और राज्य कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य की स्थिति को एक राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी है कि भारत सरकार इसके लिए जरूरी कदम उठाएगी। इसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस के राज्य नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। राज्य में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की सरकार है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में जानमाल, सार्वजनिक आधारभूत ढांचा और निजी संपत्ति के व्यापक नुकसान से चिंतित सोनिया गांधी ने सरकार और संबंधित प्राधिकारों से निवारण, राहत और पुनर्वास के लिए हर कदम सुनिश्चित करने की अपील की। एजेंसी

Related Articles

Back to top button