अन्तर्राष्ट्रीय

बातचीत से अपने मुद्दे सुलझाएं भारत-पाक : बान की मून

Ban Ki-moonसंयुक्त राष्ट्र। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से अपने मुद्दे कूटनीति और बातचीत के जरिए सुलझाने को कहा है। बान के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कल संवाददाताओं को बताया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव दोनों देशों से अपने मुददों को कूटनीतिक पहलों और बातचीत के जरिए सुलक्षाने का आहवान करेंगे। संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोई भूमिका निभा सकते हैं। संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कल रात पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा और जम्मू सेक्टर की 40 सीमा चौकियों तथा 25 सीमाई बस्तियों पर भारी मोर्टार दागे और गोलीबारी की थी जिससे 12 व्यक्ति घायल हो गए थे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button