मनोरंजन

‘बाहुबली’ की ये एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले करती थीं ये काम, इंडस्ट्री में पूरे हुए 14 साल…

बाहुबली: द कन्क्लूजन में देवसेना से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने इंडस्ट्री में 14 साल पूरे कर लिए है। उनके लिए ये दिन बेहद खास है। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये दिन बेहद खास है। उन्होंने फैंस को भी तोहफा दिया और अपनी अगली फिल्म निशब्दम का पहला पोस्टर शेयर किया।

इस मौके पर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा- ’14 साल में हर कदम पर सभी से ढेर सारा प्यार मिला। मैं सभी का शुक्रिया कहती हूं। मेरे सभी डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, को-एक्टर्स, क्रू और मेरे स्टाफ समेत हर किसी इंसान का जो मेरे साथ इस यात्रा में साथ था। इस यात्रा को यादागार बनाने के लिए शुक्रिया।’

बाहुबली: द कन्क्लूजन के जरिए एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ना केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि दुनिया भर में छा गईं। अनुष्का शेट्टी ने अपनी स्कूली और ग्रेजुएशन की पढ़ाई बेंगलुरु से की। अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले अनुष्का शेट्टी एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं।

अनुष्का की खूबसूरती को देखकर एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी। अनुष्का ने साल 2005 में तेलुगू फिल्म सुपर से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ नागार्जुन और आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में वो सपोर्टिंग किरदार में थीं। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया था।

बाहुबली के अलावा अनुष्का ने मगधीरा, रुद्रमादेवी, वेदम, अरुंधति और सिंघम सीरीज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी का नाम जुड़ता रहा है। हालांकि दोनों एक दूसरे को केवल दोस्त बताते हैं। बता दें कि दोनों के परिवार फैमिली फ्रेंड्स हैं।

Related Articles

Back to top button