मनोरंजन

बिग बॉस में कुछ भी करने को तैयार हो गई शिल्पा, तो घरवाले बोले KISS लो

इन दिनों बिग बॉस के घर में चल रहा ड्रामा अपना रंग बिखेर रहा है। हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कोई न कोई घर का सदस्य किसी न किसी के साथ भिड़ने में लगा रहता है तो कोई नखरे दिखाने में। इस बार के लग्जरी बजट टास्क में घर में राजा-रानी का खेल चल रहा है जिसमें हितेन राजा और अर्शी एवं शिल्पा शिंदे उनकी रानियां बनी हैं।

दोनों रानियां अपने राजा को रिझाने के लिए भरपूर ड्रामा करती हैं। इसी मामले में शिल्पा राजा बने हितेन के साथ जबरन कुछ ऐसा करने लगती हैं कि सब हैरान हो जाते हैं। आइए आपको बतात हैं कि शिल्पा ने हितेन के साथ ऐसा क्या किया। 

शिल्पा तो राजा हितेन को खुश करने के लिए मसाज देने लगती हैं। वो राजा के सिंहासन पर चढ़ जाती हैं और उन्हें गर्दन में मजास देती हैं। हालांकि बात सिर्फ यहीं नहीं रुकती प्रजा जोर-जोर से चिल्लाने लगती है कि रानी शिल्पा को राजा हितेन को KISS करना चाहिए। 
शिल्पा ने भी इस बात का बड़ा मजा उठाया और जबरन हितेन को पकड़कर KISS करने का प्रयास करने लगीं। हालांकि हितेन शिल्पा को रोकने में सफल रहे। शिल्पा ने  इस बात का जमकर मजा लिया। 

प्रजा जोर-जोर से कह रही थी कि रानी राजा को किस करें और शिल्पा भी जबरन हितेन को पकड़ रही थीं। वो राजा के सिंहासन पर चढ़कर बैठी थीं और बार बार उन्हें किस करने की कोशिश कर रही थीं। 
 

वहीं रानी अर्शी काफी चुपचाप नजर आईं। उन्होंने हितेन के साथ ऐसा कोई काम नहीं किया लेकिन आज के एपिसोड में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
 

Related Articles

Back to top button