ज्ञान भंडार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

107948-nitish-kumarएजेन्सी/  नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वसम्मति से आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। बैठक में नीतीश के अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने से पहले शरद यादव ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शरद यादव ने जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। 

शरद यादव अपने अंतिम अध्यक्षीय भाषण में काफी भावुक दिखे और आंखों से आंसू छलक गए। कुछ ऐसा ही हाल केसी त्यागी का भी था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार के साथ केसी त्यागी और वशिष्ठ नारायण सिंह के नामों पर भी बैठक में चर्चा हुई। लेकिन अंतिम रूप से नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई गई।

शरद यादव इस पद पर साल 2006 से विराजमान थे। तीन कार्यकाल पूरा करने के बाद शरद यादव ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए कहा था कि चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन नहीं करेंगे। शरद यादव ने अपने भाषण में कहा, ‘मैंने अध्यक्ष पद छोड़ा है, राजनीति नहीं। अब मैं पहले से ज्यादा मजबूती से राजनीति करुंगा। मेरी राजनीति हमेशा पार्टी से ऊपर रही है।’

Related Articles

Back to top button