फीचर्डराष्ट्रीय

बिहार : नीतीश कुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

nitish-kumar_650x400_61445619968नई दिल्ली: हाल में संपन्न बिहार के चुनाव में बाजी मारने वाले जदयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के सीएम पद की बागडोर संभालने जा रहे हैं। अटकलें तेज है कि कौन-कौन नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में 2 बजे होगा।

खबर है कि नीतीश के साथ 28-30 मंत्री शपथ ले सकते हैं जिसमें 12 जेडीयू-आरजेडी और चार कांग्रेस के मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के छोटे बेटे और पहली बार विधायक बने तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
 
खबर ये भी है कि आरजेडी के मंत्रियों की संख्या जेडीयू से कुछ ज़्यादा हो सकती है। इनमें लालू- राबड़ी के दौर में रहे मंत्री हो सकते हैं। साथ ही साथ मुस्लिम चेहरों को तरजीह मिल सकती है..

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ऐसा हो सकता है कि बिहार का मंत्रिमंडल

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री

आरजेडी की ओर से  इन नामों में से हो सकते हैं शामिल

  • तेजप्रताप यादव
  • अब्दुलबारी सिद्दिकी
  • रामचंद्र पूर्वे
  • आलोक मेहता
  • डॉ अब्दुल गफ़्फ़ूर
  • फैयाज़ आलाम
  • सूबेदार दास
  • समता देवी
  • चंद्रिका राय
  • श्रीनारायण यादव
  • रामानंग यादव
  • भाई वीरेंद्र
  • ललित यादव
  • सुरेंद्र यादव
  • मुंद्रिका यादव
  • चंद्रशेखर

जेडीयू  की ओर से इन नामों में से हो सकते हैं शामिल

  • विजय कुमार चौधरी
  • विजेंद्र प्रसाद यादव
  • नरेंद्र नारायण यादव
  • श्याम रजक
  • लेसी सिंह
  • जय कुमार सिंह
  • श्रवण कुमार
  • राजीव रंजन सिंह
  • महेश्वरी हजारी
  • लक्ष्मेश्वर राय
  • डॉ रणवीर नंदन
  • विजय मिश्र
  • ललन सिंह
  • मदन साहनी
  • कपिलेश्वर कामत

कांग्रेस की ओर से इन नामों में से हो सकते हैं शामिल

  • अब्दुल जलील
  • अवधेश कुमार सिंह
  • अशोक चौधरी
  • मदनमोहन झा

 

Related Articles

Back to top button