राज्य
बिहार में एनडीए नेताओं का नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/103592-nitishbihar700.jpg)
दस्तक टाइम्स एजेंसी/ पटना: बिहार में ‘‘कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति’’ के खिलाफ राजग के घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने आज यहां आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस ने लोगों को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
सभा को संबोधित करते हुए राजग नेताओं ने कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर नीतीश कुमार सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के करीब तीन महीना पहले सत्ता में आने के बाद हत्याएं, लूटपाट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में खासी वृद्धि हुयी है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से निपटने में अक्षम रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सरकार को ‘‘रिमोट’’ से नियंत्रित कर रहे हैं तथा ‘‘सुपर सीएम’’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं।