लखनऊ

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने सिखाया सबक: अखिलेश यादव

akhiदस्तक टाइम्स/एजेंसी:
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हाशिये पर रखकर उसे सबक सिखाया है। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार विधानसभा के नतीजों से साबित हो गया है कि जनता समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को पसन्द नहीं करती। एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा ‘‘जो जनता के पास रहेगा, विकास की बात करेगा वही सत्ता में रहेगा।’’ बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।”
उनसे पूछा गया था की क्या बिहार चुनाव परिणामों का असर उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान समाज को बांटने की काफी कोशिशें की लेकिन जनता समझदार है और उसने भाजपा को सटीक जवाब दे दिया। महागठबन्धन से अलग होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के बिहार विधानसभा चुनाव लडऩे के फैसले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनका कहना था उनकी सरकार जनता के हित में लगातार फैसले ले रही है, इसलिए 2017 में जनता एक बार फिर सपा को मौका देगी।

Related Articles

Back to top button