ज्ञान भंडार

बुध के उदय होने से 24 मई तक 5 राशियों के लोग रहें संभलकर

ज्योतिष : बीते 14 मई को सूर्य व बुध के बीच की दूरी बढ़ गई, जिससे बुध उदय हो गया है। बीते 19 अप्रैल को बुध अस्त हो गया था। अस्त होने से इस ग्रह का शुभ फल नहीं मिल पा रहा था। अब ये ग्रह वृष राशि में उदय हो गया है और 24 मई तक इसी राशि में रहेगा। जिससे कई लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा एवं व्यापार करने वालों को फायदा मिलेगा। इस ग्रह के उदय होने से लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुम्भ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

मेष : इस राशि के लिए बुध का उदय होना शुभ रहेगा। इस दौरान जातक को शुभ फल मिलने लगेंगे। बुध के प्रभाव से आपकी फैसले लेने की ताकत बढ़ेगी। आप नौकरी और बिजनेस में अच्छे फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही आपके कामकाज की भी तारीफ हो सकती है। बड़े लोगों से अच्छी बातचीत हो सकती है। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बुध के प्रभाव से आपको मेहनत का फायद मिल सकता है। बातचीत में आप संभलकर बोलेंगे।

वृष : इस ग्रह के प्रभाव से जातक के सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। आपकी बात से लोग सहमत भी होंगे। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। परिवार वालों का साथ मिल सकता है। बुध के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। कामकाज को लेकर नई योजनाएं आप बना सकते हैं। उनका फायदा भी आपको आने वाले दिनों में मिल जाएगा। बुध के प्रभाव से लेन-देन और निवेश के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए अब अच्छा समय शुरू होने वाला है।

मिथुन : जातक को सेहत पर भी ध्यान देना होगा। इसके अलावा अन्य मामलों में समय ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सरप्राइज मिल सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। ननिहाल पक्ष वालों से मदद मिल सकती है। नए कामों की प्लानिंग हो सकती है। आगे बढ़ने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। इन दिनों में आपको नई योजना भी बना सकते हैं। आपकी राशि का ही स्वामी बुध उदय होने से खर्चे बढ़ा सकता है।

कर्क : नई योजनाओं पर काम होगा। नौकरी और बिजनेस में आप आगे बढ़ने की कोशिश में रहेंगे। इसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आपको कामकाज और मेहनत की तारीफ भी मिल सकती है। बुध के उदय होने से आपके लिए समय विशेष लाभदायक रहेगा। संतान संबंधी सुख बढ़ सकता है। बुध के प्रभाव से प्रॉपर्टी या किसी महत्वपूर्ण मामले से जुड़े कागजी काम समय से पूरे हो सकते हैं।

सिंह : जातक को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए काम होंगे। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। रुके हुए बड़े काम भी समय पर पूरे हो सकते हैं। पिता से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। इन दिनों में कर्जा लेने और देने से बचना होगा। माता की सेहत को लेकर चिंता भी रहेगी। बुध के उदय होने से नौकरी और बिजनेस में सफलता वाला समय रहेगा। अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

कन्या : भाइयों और दोस्तों की मदद मिलेगी। किए गए कामों से आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिए समय शुभ रहेगा। इन दिनों में किए गए कामों से आने वाले समय में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी या नए बिजनेस का ऑफर भी मिल सकता है। कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। बुध के प्रभाव से मेहनत जयादा हो सकती है। उससे आपको फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला : बुध के कारण संभलकर रहना होगा। दूर स्थान के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में सोच-समझकर बोलना होगा। बिना सोचे-समझे बोलने से आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है। यात्राओं से भी बचना चाहिए। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बिजनेस में साझेदार से मदद मिल सकती है। नए और फायदेमंद कॉन्ट्रेक्ट साइन हो सकते हैं। बुध के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन आपको संभलकर रहना होगा। कुछ लोग अपने विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं। लाभ के स्वामी बुध के उदय होने से रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा मिल सकता है।

धनु : नौकरी-बिजनेस और रोजमर्रा के कामों में विवाद होने की संभावना है। इन मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख कम हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बुध के उदय होने से आपको संभलकर रहना होगा। बुध के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मकर : यात्राओं का योग बनेगा, लेकिन संभलकर रहना होगा। आपकी योजनाओं से विवाद होने की संभावना है। कागजी कामों में संभलकर रहना होगा। गलत कांट्रेक्ट भी साइन हो सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा। परिवार की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लेन-देन और निवेश संबंधी मामलों में उलझने बढ़ सकती है। बुध के उदय होने से संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।

कुंभ : बुध के कारण सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा, फिर भी उनसे सुख नहीं मिल पाएगा। नौकरी और बिजनेस में भी परेशानी का समय हो सकता है। विवाद और नुकसान का समय रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी नुकसान होने की संभावना भी बन रही है। आपकी बनाई योजनाएं या तो पूरी नहीं हो पाएगी या उनसे आपको फायदा नहीं मिल पाएगा। संतान और कष्ट का स्वामी बुध वृष राशि में उदय होगा तो माता और संतान के लिए कष्ट का समय हो सकता है।

मीन : जातक के लिए बुध रोजमर्रा का भी स्वामी है। इसके प्रभाव से आपकी मेहनत बढ़ सकती है। आपके किए कामों का प्रभाव भी दूसरों पर पड़ेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा। सुख और प्रॉपर्टी के स्वामी बुध का उदय होना आपके लिए शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button