व्यापार

बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर कहां बननेवाला है और क्या होगी इसकी लागत?

एजेन्सी/  108935-477849-burj-khalifa-700-1दुबई: दुबई में एक अरब डालर की लागत से ऐसा टावर बनाने की तैयारी है जो बुर्ज खलीफा से भी उंचा होगा। बुर्ज खलीफा फिलहाल दुनिया की सबसे उंची इमारत है। नया टावर घूमती हुई बालकनी के साथ होगा और इसका नक्शा बेबीलोन के झूलते बागीचे से प्रेरित होगा। प्रापर्टी डेवलपर एम्मार ने कहा कि दुबई के क्रीक हार्बर में छह वर्ग किलोमीटर का मास्टर डेवलपमेंट, 828 मीटर के बुर्ज खलीफा से कुछ उंचा होगा।

एम्मार प्रापर्टीज के चेयरमैन मोहम्मद अलाबर ने कहा कि अभी हम इस टावर की उंचाई के बारे में नहीं बता रहे हैं। जब हम इस टावर को खोलेंगे तब इसकी उंचाई के बारे में बताएंगे। यह बुर्ज खलीफा से कुछ उंचा होगा। उन्होंने कहा कि इसकी लागत एक अरब डालर होगी।

अलाबर ने कहा, ‘ इस तरह की परियोजना के वित्त पोषण की बात आने पर नि:संदेह हमें आमदनी के माडल पर विचार करना है। इस तरह के स्मारक में संभवत: 18 मंजिल होंगी और सबसे उपर एक बुटीक होटल होगा, कंपनी के पास इसके वित्त पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। लेकिन मुझे लगता है कि यह 50 प्रतिशत इक्विटी और 50 प्रतिशत रिण पर आधारित होगा।’

Related Articles

Back to top button