ज्ञान भंडार

बेटे की इंटरकास्ट मैरिज बनी शादी में रोड़ा, बेटी को मार पिता ने भी दी जान

भोपाल/ सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एक पिता ने अपनी बेटी का मर्डर करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी। बेटे की इंटरकास्ट मैरिज बेटी के रिश्ते में अड़चन बन रही थी। काफी प्रयासों के बावजूद बेटी का कहीं रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने स्वेच्छा से जान देने की बात लिखी है। पड़ोसियों और फैमिली के मुताबिक, मृतक के बड़े बेटे ने दो साल पहले लवमैरिज की थी। तब से वह रीवा में रहने लगा था। इंजीनियरिंग कर रही थी बेटी…बेटे की इंटरकास्ट मैरिज बनी शादी में रोड़ा, बेटी को मार पिता ने भी दी जान

-सतना के हनुमान नगर वार्ड-15 में रहने वाले सुरेश सिंह (47) ने अपनी बेटी मनीषा (22) की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

-पड़ाेसियों और फैमिली से हुई प्रारंभिक बातचीत से मालूम हुआ कि, सुरेश के बड़े बेटे मनीष (25) ने दो साल पहले लवमैरिज की थी। इसके बाद वो रीवा जाकर बस गया था। इस इंटरकास्ट मैरिज के कारण मनीषा की शादी में अड़चन आ रही थी। माना जा रहा है कि, इसी से दु:खी होकर सुरेश ने यह कदम उठाया।

-हनुमान नगर में सुरेश की हैयर सैलून की शॉप है। इस मिडिल क्लास फैमिली की शहर में अपनी एक खास पहचान मानी जाती है। मनीषा सतना के आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई कर रही थी। वह छठवें सेमेस्टर में थी।

-कुलगवां टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, जैसा प्रारंभिक पड़ताल में मामला सामने आया है, मर्डर और सुसाइड का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ।

-सुरेश का दोमंजिल मकान है। नीचे दुकान है। सोमवार रात करीब 10.30 बजे वो अपनी शॉप बंद करके घर पहुंचा। घर की ऊपरवाली मंजिल के कमरे में उसकी पत्नी प्रतिमा और मझला बेटा योगेश(24) साेने चले गए। नीचे किचन से सटे कमरे को मनीषा ने स्टडी रूम बनाया हुआ था। वह पढ़ाई के बाद वहीं सोती थी। उससे सटे दूसरे कमरे में सुरेश सोता था।

-मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे प्रतिमा पानी पीने किचन में गई, तो मनीषा को भी उठाने लगी। जब मनीषा हिली-डुली नहीं, तब उसका माथा ठनका। समीप ही तकिया पड़ा हुआ था। पुलिस का अंदेशा है कि, उसी तकिये से मनीषा का मुंह दबाया गया।

-प्रतिभा घबराकर सुरेश के कमरे में पहुंची, तो देखा कि, वो पंखे के कुंदे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। देखते ही देखते घर में कोहराम मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

-पुलिस को सुरेश के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा गया है कि, किसी से कोई विवाद नहीं है। मेरा पीएम न कराया जाए।

Related Articles

Back to top button