मनोरंजन

बेहद शरारती हैं अनुष्का शर्मा

मुम्बई : ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कितनी टैलंटेड हैं, यह तो आप फिल्मों में देख ही चुके हैं। टैलंटेड होने के साथ वह बेहद शरारती भी हैं, जिसका सुबूत आप यहां इस क्लिप में देख सकते हैं। बीते दिनों सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का अपने वैक्स स्टैचू का अनावरण करने पहुंची थीं। म्यूजियम में रखा उनका स्टैचू ऐसा बनाया गया है जैसे वह किसी के साथ सेल्फी ले रही हों। अनुष्का अपना स्टैचू देख काफी खुश हुईं, इसी बीच उन्हें शैतानी सूझी।

म्यूजियम में अनुष्का के फैंस पहुंचे थे और वहां उनके साथ अनुष्का ने प्रैंक किया। म्यूजियम में रखे पुतलों के साथ अनुष्का स्टैचू की तरह खड़ी हो गईं। उनके फैंस उन्हें स्टैचू समझकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे और अनुष्का ने इसी बीच उन्हें चौंका दिया। स्टैचू की जगह जीती-जागती अनुष्का को देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। अनुष्का ने अपने स्टैचू के साथ भी खूब मस्ती की।

Related Articles

Back to top button