अजब-गजब

बैडमिंटन खेलते वक्त खो गया था कॉन्टैक्ट लेंस, डॉक्टरों ने 28 साल बाद महिला की पलक से निकाला


लंदन : यूनाइटेड किंगडम में 42 साल की एक महिला की बाईं आंख में काफी समय से दर्द था। कई बार जांच कराई, लेकिन आराम नहीं मिला। हाल ही में डॉक्टरों ने एमआरआई किया तो पलक में फंसा कांच मिला। यह कॉन्टैक्ट लेंस का टुकड़ा था। महिला ने बताया कि पहले तो उसे समझ नहीं आया कि पलक में कांच कैसे घुस गया। कुछ दिन बाद याद आया कि नजरें कमजोर होने के कारण वह 14 साल की उम्र में कॉन्टैक्ट लेंस लगाती थी। एक दिन बैडमिंटन खेलते वक्त रैकेट उसकी आंख पर लग गया था और एक कॉन्टैक्ट लेंस खो गया था। बाद में आंख में लगातार दर्द की वजह से उसने कॉन्टैक्ट लेंस लगाना भी छोड़ दिया था। महिला के मुताबिक, छह महीने पहले उसकी बाईं पलक में काफी दर्द होने लगा और सूजन बढ़ गई। डॉक्टरों का कहना है कि यह बताना मुश्किल है कि तकलीफ इतने दिन बाद अचानक क्यों बढ़ गई। यह अपने आप में अनूठा मामला है।

Related Articles

Back to top button