मनोरंजन

बैरी, बेईमान, बागी सावधान और फिर अचानक भूमि को पड़ा झन्नाटेदार चांटा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म सोनचिड़िया का टीजर ( SonChiriya Teaser) रिलीज हो गया है। टीजर में सुशांत किसी डकैत की भूमिका में हैं। दमदार टीजर में सिर्फ किरदारों का परिचय दिया गया है जिसमें सुशांत, मनोज वाजपेयी और आशुतोष राणा को देख आप दंग रह जाएंगे। भूमि पेडनेकर का डकैत लुक भी काफी रोमांचक है हालांकि फिल्म के टीजर में उन्हें चमाट खाते हुए दिखाया गया है।बैरी, बेईमान, बागी सावधान और फिर अचानक भूमि को पड़ा झन्नाटेदार चांटा

फिल्म के टीजर की शुरुआत खुले में मांस पढ़े एक सीन से होती है फिर गोली चलाना सीखते गैंग को दिखाया जाता है। गांव के दृश्य आपको हैरान कर सकेते हैं। फिल्म में कुछ सीन बेहद कमाल के हैं। सुशांत का गोली चलाकर परेशान हो जाना साफ झलकता है।

फिल्म में सुशांत सिंह, भूमि पेडनेकर के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर शौरी का रफ-टफ लुक भी कमाल का है वह किसी लीडर डकैत की भूमिका में हैं। टीजर के साथ सोनचिड़िया की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सोनचिड़िया साल 2019 में फरवरी में रिलीज होगी।  अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म सोनचिड़िया चंबल के डकैतों के जिंदगी पर बनाई गई एक अनोखी फिल्म होने वाली है। फिल्म में डकैत लुक के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मेहनचत साफ झलक रही हैं। वहीं आशुतोष राणा को एक झलक में पहचानना मुश्किल है।

वेब सीरिज में बिजी रहीं भूमि पेडनेकर बोल्ड रोल में नजर आएंगी। मासूम चेहरे वाली भूमि पहली बार डकैत की भूमिका में नजर आएंगी। हाल में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें सुशांत और भूमि का लुक दंगाई लग रहा था। साधारण साड़ी में भूमि कंधे पर बंदूक टांगे काफी दमदार लग रही थीं।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत अपनी दूसरी फिल्म केदारनाथ को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। केदरानाथ में सुशांत के साथ सारा अली  खान लीड रोल में हैं। फिल्म 7 दिसंबर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। वहीं फरवरी में सोनचिड़िया रिलीज होने को तैयार है जिसका टीजर लोगों में उत्साह भर रहा है। हालांकि ये सिर्फ टीजर है इसके बाद दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार करना होगा। बहरहाल बिना ज्यादा समय गंवाए आप देखिए सोनचिड़िया का ये दमदार टीजर…..

Related Articles

Back to top button