जीवनशैली
बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं आप भी न बन जाएँ नामर्द
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/91ffa627a6cc4a0066623b83c544d212.jpg)
आज हर दूसरा युवा सलमान जैसी सिक्स पैक वाली बॉडी बनाने का सपना देखता है। पाने का सपना देखता है। हीरो जैसी फिटनेस पाने के लिए वो कई तरह के फिटनेस सप्लीमेंट का भी सहारा लेता है। इससे बॉडी तो बनती नहीं, भयानक बीमारियों के शिकार जरूर बन जाते हैं। हाल ही में हुई एक मेडिकल रिसर्च में यह पाया गया है की इन फिटनेस सप्लीमेंट की वजह से व्यक्ति बहुत भयानक बीमारियों के शिकार बन सकता है। यहां तक की ये फिटनेस सप्लीमेंट व्यक्ति को नामर्द तक बना सकते हैं।
मीडिया में आई एक रिपोर्ट के अनुसार बाजार में बेचा जाने वाला 60 से 70 प्रतिशत हेल्थ सप्लीमेंट्स नकली और गैर मान्यता प्राप्त और गैर रजिस्टर्ड होता है। इस पर युवा पैसे तो बर्बाद करते ही हैं साथ ही साथ कई अंदरूनी बीमारियों के शिकार भी बन जाते हैं। डॉक्टरों की मानें तो इनमें स्टेरॉयड होता है जिससे हार्ट अटैक और भी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जाता है।
![बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं आप भी न बन जाएँ नामर्द](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/12/91ffa627a6cc4a0066623b83c544d212.jpg)
वेट गेनर सप्लीमेंट्स में प्रोटीन का स्तर काफी ज्यादा होता है। ये हाई प्रोटीन हमारे शरीर में पहुंचने के बाद फैट में बदल जाता है और कोलेस्ट्रॉल के रूप में हमारे शरीर में जमा होने लगता है। इससे स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और दिल की बीमारियां घेर लेती है।
प्रोटीन शेक्स भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं इसमें भी प्रोटीन हाई लेवल में पाया जाता है।
एनाबोलिक स्टेरॉयड लेने से पुरुषों के सेक्स हार्मोन और प्रजनन क्षमता पर गलत प्रभाव पड़ता है और वो नपुंसक भी हो सकते हैं।
मोटापा घटाने के लिए युवा वेट लूज सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये भी सेहत के लिए बहुत घातक है। इसमें क्रोमियम का इस्तेमाल किया जाता है। इससे वसा तो कम होता ही है साथ ही ये शरीर के पानी को भी कम कर देता है। इससे डीहाइड्रेशन की वजह से मौत भी हो सकती है।