मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन आज माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ लेंगी सात फेरे

100916-asin700मुंबई: बॉलीवुड फिल्‍मों की नामचीन अभिनेत्री असिन आज नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है। असिन माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। असिन नई दिल्ली के दुसित देवरान होटल में बिजनेसमैन राहुल के साथ सात फेरे लेंगी। असिन की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के तहत होगी। 23 जनवरी को मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन होगा। जिसमें दोनों परिवारों के करीबी शामिल होंगे और इसमें बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। माना जाता है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने ही दोनों को मिलवाया था।

दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में सफलता हासिल करने के बाद असिन ने बॉलीवुड का रुख किया था। जहां उन्‍हें कुछ फिल्‍मों में शानदार सफलता मिली। एक रिपोर्ट के अनुसार, असिन अभी किसी नई फिल्‍म को साइन नहीं कर रही हैं। क्योंकि वह शादी के बाद भारत को छोड़ देंगी और अमेरिका जाकर बस जाएंगी। राहुल एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) हैं।

फिल्‍म गजनी से बॉलीवुड में आने के बाद असिन ने कई बड़ी हिंदी फिल्‍मों में काम किया। बताया जा रहा है कि असिन पिछले काफी समय से अमेरिकी में ही ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ डेटिंग कर रही थीं। वह अब उससे शादी करने जा रही हैं। जाहिर है शादी के बाद वह अमेरिका में जा बसेंगी। हो सकता है कि असिन के चाहने वालों को इस खबर से थोड़ी निराशा जरूर हुई होगी। असिन ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्‍मों में काम किया है। जिसमें गजनी, रेडी, हाउसफुल-2, खिलाड़ी 786, बोल बच्‍चन आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button