स्पोर्ट्स

बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों का इस भारतीय खिलाड़ी के साथ रहा हैं अफेयर, नाम जानकर चौंक जाएंगे

बॉलीवुड स्‍टार व क्रिकेट जगत के खिलाडि़यों का काफी पुराना रिश्‍ता है आज से ही नहीं बल्कि काफी वर्षों पहले भी क्रिकेटर व स्‍टार की अफेयर की खबरें अखबारों में गूंजती थी लेकिन कई किस्‍से तो सिर्फ अखबारों की सुर्खियां बनकर ही रह गए तो कई सफल नहीं हो सके। वैसे आज हम आपको एक बड़े ही चर्चित जोडि़यों के बारे में बताने वाले हैं जिसकी चर्चा अक्‍सर होती रहती है। वैसे तो आप भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह को तो जानते ही होंगे। इन्‍होंने भारत को अपने दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विश्वकप जिताए हैं। युवराज वो ऑलराउंडर हैं जो मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और धीमी गति से बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, युवराज पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और पंजाबी अभिनेता योगराज सिंह के बेटे हैं।

वहीं आपको ये भी बता दें कि युवराज सिंह को कैंन्सर जैसी भयानक बिमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था जिसकी वजह से उनके सन्‍यास लेने की खबरें भी आने लगी थी। लेकिन उसके बावजूद उन्होंने इस बिमारी को हराया और फिर से मैदान पर उसी अंदाज में वापसी की। जानकारी के लिए बता दें कि युवराज क्रिकेट टीम के सबसे रोमांटिक खिलाड़ी है यही कारण है कि उनका कई अभिनेत्रियों से अफेयर भी रहा हैं। युवी का नाम अक्सर बॉलीवुड की किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है। आज हम आपको उन्‍हीं में से 5 ऐसे अभिनेत्रियों नाम बताने जा रहे हैं जिनका अफेयर युवराज सिंह से रहा हैं।

1. साल 2006 में जब युवराज सिंह अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में थे तो उनका नाम एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ जोड़ा गया था। किम शर्मा ऐसी एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं जो अपने काम को लेकर कम बल्कि निजी रिलेशनशिप की वजह से ज्यादा चर्चित रही हैं। किम और स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का अफेयर हमेशा से हाईलाइट रहा है। लेकिन युवराज सिंह के मां को किम शर्मा पसंद नहीं थी जिस वजह से ये शादी नहीं हो पायी।

2. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिपिका पदुकोण को तो आप सभी जानते होंगे दीपिका ने एक नही बल्कि कई लोगों को डेट भी किया है जिनमें फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर्स और उद्योगपतियों के बेटों से भी अफेयर्स रहे है। बॉलीवुड में दीपिका जब सबसे पहले आयी तो ही उनका नाम सबसे पहले युवराज सिंह से जुड़ा था। लेकिन इनका अफेयर बस कुछ ही दिनों तक चला।

3. बता दें कि युवराज सिंह जैसे महान खिलाड़ी का अफेयर बीच में कुछ समय के लिए नेहा धूपिया के साथ भी था। दोनों ने साथ में काफी समय बिताया, लेकिन कुछ ही समय बाद में दोनों अलग हुए। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ युवराज की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब ये दोनों लैक्मे फेशन वीक की पार्टी में एक साथ पहुंचे लेकिन ये रिश्ता भी आगे तक न बढ़ा।

4. जब आईपीएल की शुरूआत हुई तब युवराज के टीम की मालकिन प्रिती जिंटा थी और बताया जाता है कि प्रिती और युवराज की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन युवराज का ये अफेयर भी ज्यादा दिन नहीं चला।

5. अब बारी है 5वीं और आखिरी अभिनेत्रि की जो कि मिनिषा लांबा हैं, इनका नाम भी कुछ समय के लिए युवराज से जोड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button