मनोरंजन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आशा पारेख को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

aasha-parekh-560e726313edd_lद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख ने हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग कालोहा मनवाया है।अपने हावभाव से दर्शको के दिलों में राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

आशा पारेख ने हिन्दी फिल्मों के अलावा पंजाबी, गुजराती और कन्नड भाषाओं में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

आशा का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को गुजरात के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1952 में एक बाल अभिनेता के रूप में फिल्म ‘आसमान’ से की थी। जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक विमल राय ने एक कार्यक्रम में आशा का डांस देखा तो उनके डांस से काफी प्रभावित भी हुए। उन्होंने आशा को फिल्म ‘बाप बेटी’ में काम करने का अवसर दिया किन्तु उनकी ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

साल 1960 में उन्हें निर्देशक नासिर हुसैन की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ उनकी यह फिल्म सिने पर्दे पर काफी हिट साबित हुई और इसके साथ ही आशा एक सफल अभिनेत्री के रूप में भी बॉलीवुड में स्थापित हो गई। साल 1966 में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ काफी सफल फिल्मों में से एक मानी जाने लगी। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नये मोड़ पर लाकर स्थापित कर दिया था।

साल 1970 में फिल्म ‘कटी पतंग’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। साल 1992 में कला के क्षेत्र में अपना काफी सराहनीय योगदान देने के लिए भी उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button