मनोरंजन

बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियों के पति है सबसे अमीर, अरबपति, नंबर 1

मुम्बई : मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली में विराट कोहली के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि विराट कोहली वर्तमान में भारत के सबसे अधिक पैसा कमाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली के पास लगभग 400 करोड रुपए की संपत्ति हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी को सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है।

वहीँ अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही जूही चावला भारत के बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। आपको बता दें कि जय मेहता मेहता ग्रुप इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। इनके पास लगभग 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती हैं। जय मेहता का बिजनेस भारत के अलावा अमेरिका और कनाडा तक फैला हुआ है। हॉट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी भारत के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है।

राज कुंद्रा के पास लगभग 2600 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती हैं। ‘उललाला’ अभिनेत्री विद्या बालन ने बिजनेसमैन सिद्धार्थ राय कपूर से शादी की थी। सिद्धार्थ राय कपूर टेलीविजन प्रोड्यूसर हैं इनके पास लगभग 3100 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। मशहूर अभिनेत्रियों में रही रानी मुखर्जी ने फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। आदित्य चोपड़ा के पास लगभग 7000 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं।

Related Articles

Back to top button