अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

बोइंग ने ‘ग्रीन डीजल’ से भरी पहली उड़ान

boeing_green deiselवॉशिंगटन: बोइंग के एक विमान ने दुनिया में पहली बार ‘ग्रीन डीजल’ का इस्तेमाल कर उड़ान भरी है। यह ऐसा ईंधन है जो वनस्पति तेल, वेस्ट कुकिंग ऑयल और जानवरों की चर्बी से बना है। कंपनी ने 2 दिसंबर को अपनी 787 फ्लाइट में इसका इस्तेमाल किया, जिसके एयरक्राफ्ट के बाएं इंजन में 15 पर्सेंट ग्रीन डीजल और 85 फीसदी पेट्रोलियम जेट फ्यूल का मिश्रण भरा गया था। बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स के एन्वार्यन्मेंटल स्ट्रेटेजी एंड इंटीग्रेशन की एमडी जेली फेल्गर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन डीजल के इस्तेमाल की काफी संभावनाएं हैं। इसका इस्तेमाल हमारे ग्राहकों के लिए भी किफायती होगा। उन्होंने बताया, स्थाई ग्रीन डीजल काफी मात्रा में उपलब्ध है, जिसका प्रयोग ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन में किया जाता है। यह केमिकली बायो डीजल से कुछ अलग होता है। अमेरिका, यूरोप और एशिया में कुल 800 मिलियन गैलन ग्रीन डीजल का प्रोडक्शन करने की क्षमता है, जो दुनिया की कुल एक फीसदी जेट फ्यूल की मांग को तुरंत पूरा कर सकता है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button