अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

बोको हराम ने फूंका शहर, दो हजार लोगों की मौत…!

boki haram burn cityअबूजा : नाइजीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुके आतंकी संगठन बोको हरम ने बुधवार को एक अन्य शहर बागा पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब दो हजार लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। तकरीबन 10 हजार की आबादी वाले इस शहर में जो जिंदा बचा, उसने पलायन करने में ही अपनी भलाई समझी। हालात इतने खराब थे कि पलायन कर रहे लोगों को शहर में बिखरे शवों का अंतिम संस्कार करने का भी मौका नहीं मिला। स्थानीय मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बोको हरम ने नाइजीरिया के बागा शहर पर सात जनवरी को हमला किया। बागा के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मूसा अल्हाजी बुकर ने बताया कि इस्लामी आतंकियों ने पूरे शहर को आग लगा दी। शहर में जहां-तहां लाशें बिखरी पड़ी थीं। बोको हरम पिछले साल नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में कई शहरों और गांवों पर कब्जा कर चुका है।
बुकर की मानें तो बागा से भागने वाले नागरिकों ने उनसे कहा कि इस शहर का अब अस्तित्व नहीं बचा है। उन्होंने बोको हरम के इस हमले में तकरीबन दो हजार के मारे जाने की आशंका जताई। शहर से पलायन करने वालों ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि उन्हें मृतकों के अंतिम संस्कार का भी मौका नहीं मिल सका। बुकर की मानें तो बागा के साथ-साथ 16 पड़ोसी शहर भी अब बोको हराम के कब्जे में हैं। इससे पहले शनिवार को आतंकियों ने सैन्य ठिकाने पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था। बागा के इस सैन्य ठिकाने पर नाइजीरिया, चाड और नाईगर की संयुक्त सेना मल्टी नेश्नल ज्वाइंट टास्क फोर्स (एमएनजेटीएफ) तैनात थी। इस टुकड़ी ने आतंकियों के हमले के बाद सैन्य ठिकाना खाली कर दिया। इसकी स्थापना 1998 में हुई थी और इसका मकसद सीमा पर होने वाले अपराधों पर नकेल कसना था। एजेंसियां

Related Articles

Back to top button