अन्तर्राष्ट्रीय

बोलीविया में ट्रॉलर-मिनी बस टक्कर में 1० मरे

takkrला पाज (एजेंसी)। बोलीविया में एक मिनी बस के एक ट्रॉलर से टकरा जाने के कारण कम से कम 1० लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यातायात पुलिस के प्रमुख जुआन लुईस केवास ने बताया कि दुर्घटना सोमवार को राजधानी ला पाज से अल अल्टो को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना में मिनी बस के चालक की भी मौत हो गई। केवास ने बताया कि मिनीबस पर 15 यात्री सवार थे। इनमें से 1० की मौत हुई और पांच गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस की आरंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना का कारण अधिक गति या फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण वाहनों से नियंत्रण खोना हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button