अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय राज करने वाली बनीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

Brtलंदन। महारानी विक्टोरिया के 63 सालों के राज को पीछे छोड़ते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन में सर्वाधिक समय तक राज करने वाली महारानी बनकर एक इतिहास रचा। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाइयां और तोपों की सलामी दी गई। अपनी परदादी क्वीन विक्टोरिया का रिकॉर्ड तोड़ने के मौके पर वेबर्ली स्टेशन पर महारानी विक्टोरिया ने एकत्रित लोगों का मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। स्काटलैंड में नये रेलवे का उद्घाटन करते हुए देश की सबसे उम्रदराज शासक 89 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा कि कई लोगों को आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण लगा, लेकिन यह ऐसा नहीं है जिसकी मैंने कभी आकांक्षा की थी।
एडिनबर्ग स्टेशन पर पहुंचने पर उनका भव्य जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने न्यू बोडर्स रेलवे पर यात्रा के लिए स्टीम ट्रेन की सवारी की। वह छह फरवरी, 1952 को 25 साल की उम्र में राजगददी पर आसीन हुई थीं। उन्होंने हाल की सभी मशहूर हस्तियों से मुलाकात की है जिनमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल हैंं। वह शाम पांच बजकर 30 मिनट :स्थानीय समय: पर औपचारिक रूप से देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली राजाध्यक्ष हो गयीं। उनका शासन 63 वर्ष और सात महीने का हो गया है। यह समय 23 हजार 226 दिन, 16 घंटे और करीब 30 मिनट का है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने 89 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को बधाई देते हुए उन्हें स्थिरता की चट्टान बताया और कहा कि देश के प्रति उनका शासन वास्तव में विनम्र युग रहा है जब काफी कुछ बदला है। हाउस ऑफ कामंस में उन्होंने कहा, महारानी एलिजाबेथ का शासन युद्ध के बाद की तीन पीढ़ियों तक चलने वाला सुनहरा धागा है और पूर्ण लोकतंत्र के तौर पर हमारे इतिहास के दो तिहाई से ज्यादा समय तक उन्होंने शासन किया जब हर किसी को मतदान का अधिकार दिया गया।

Related Articles

Back to top button