जीवनशैली

ब्रैकअप के बाद दर्द भरे नगमे कम करेंगे दर्द, मस्ती भरे गाने नहीं

relationship_landscape_1459500096एजेन्सी/लंबे समय से एक रिश्ते में रहे हो लकिन अचानक वो रिश्ता टूट जाए तो बहुत तकलीफ होती है। उससे जुड़ी हर याद को भुलाने के लिए लोग सब कुछ करते हैं। उसमें से एक काम है गाने सुनना।

तकलीफ कैसी भी हो समय लेती है भरने में। लोग इससे उबरने के कई तरीके अपनाते हैं। गम भुलाने के लिए कई सारे तरीके अपनाते हैं। रिश्तों से चोट खाए गानों में अपना सुकून ढूढते हैं। शोध बताते हैं कि अगर दुखी महसूस कर रहे हैं तो दुख भरे गाने सुनने से राहत महसूस होगी। कुछ लोग जब मन भारी होता है तो मस्ती भरे गाने सुनते हैं। लेकिन शोध का दावा है कि ऐसे समय में दर्द भरे गाने सुनने से मन को सुकून मिलता है। 

शोधकर्ताओं ने करीब 450 लोगों पर शोध किया। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया जो किसी गंभीर दुख और तनाव को झेल रहे हैं और इस दौरान गाने सुनते हैं। परिणाम स्वरुप ये सामने आया कि दर्द भरे गाने मस्ती भरे गानों के अपेक्षा ज्यादा असर करते हैं गम को भरने में।

शोक भरे गाने सुनने से उन परिस्थितियों को स्वीकार करने की ताकत मिलती है और आगे बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे कुछ खोने की भावना विकसित होती है जो उन्हें अच्छा लगता है। इस तरह के गाने एक नाकारात्मकता भरते है जिसे लोग पंसद करते हैं और उसे स्वीकार करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

तो अगली बार गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप हो तो खूब सुने दुख भरा गीत और आगे बढ़े जीवन में।

Related Articles

Back to top button