अन्तर्राष्ट्रीय

बड़ी खबर: 15 दिनों में दूसरी बार मेक्सिको में भूकंप, ढहीं इमारतें 226 लोगो की हुयी मौत 

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गयी है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर मौत राजधानी मेक्सिको सिटी में हुई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गई हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।
भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। मेक्सिको सिटी के मेयर के मुताबिक राजधानी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में कई लोग दबे हो सकते हैं। बड़ी खबर: 15 दिनों में दूसरी बार मेक्सिको में भूकंप, ढहीं इमारतें 226 लोगो की हुयी मौत 
मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों के घनी आबादी वाले हिस्सों में कई इमारतें ढह गई हैं। मैक्सिको के मोरेलोस राज्य के गवर्नर ने इस भीषण भूकंप में कम से कम 42 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं भूंकप के बाद गिरी कई इमारतों में आग भी लग गई है। प्यूब्ला राज्य के आंतरिक विभाग के प्रवक्ता फ्रांसिस्को सांचेज के मुताबिक, प्यूब्ला राज्य में कम से कम 11 लोगों के मरने की खबर है।

7 सितंबर को भी आया था भूकंप, 90 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले 7 सितंबर, गुरुवार की रात मेक्सिको में भीषण भूकंप आया था। 8.1 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में करीब 90 लोगों की मौत हो गई थी। ओआक्सा स्टेट के मुताबिक केवल 71 लोगों की मौत उनके राज्य में ही हुई थी।

वहां के स्टेट सिविल प्रोटेक्शन अथॉरिटी के प्रवक्ता जीसस गोंजालेज ने कहा कि भूकंप की वजह से उनके राज्य में 71 मौतें हुई। वहीं लोकल अथॉरिटी के मुताबिक पड़ोसी राज्य चिपास में 15 लोगों की मौत हुई थी। तबासो में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

मेक्सिको में इस भूकंप की वजह से काफी लोगों को नुकसान पहुंचा था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेक्सिको के साउथ स्टेट्स ओआक्सा में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button