भजन गाने वाली मुस्लिम लड़की के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर…

एक मुस्लिम लड़की के भजन गाने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल करने पर गीतकार जावेद अख्तर लड़की के समर्थन में उतर आए हैं। 22 साल की सुहाना सईद ने एक कन्नड़ रिऐलिटी शो में हिंदु भजन गाया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर सुहाना को यह कहकर ट्रोल किया गया कि वह कैसे एक मुस्लिम महिला होकर हिंदुओं का गीत गा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं कट्टर मुस्लिम ट्रोलर्स ने सुहाना को यह तक कहकर ट्रोल किया कि वह कैसे गैर मर्दों के सामने आकर गाना गा सकती है। इसके बाद ये खबर सब जगह सुर्खियों में आ गई। इस विवाद पर अब गीतकार जावेद ने भी ट्वीट किया है। बुधवार को ट्वीट करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा कि, ” जो कोई भजन गाने पर मुस्लिम लड़की पर हमला कर रहा वो ना सिर्फ कट्टर है बल्कि भारतीय संगीत के महान विरासत से भी अनभिज्ञ है।
सट्टा मार्केट का दावा -बुरी तरह हारेगी BJP, यूपी की सत्ता पर काबिज़ होगा सपा -कांग्रेस अलायन्स
दरअसल सुहाना सईद नां की 22 साल की एक लड़की ने कन्नड म्यूजिक शो के ऑडिशन में एक भजन गया था। जिसे शो के जज ने काफी पसंद भी किया था। सुहाना ने लगभग 100 सेकेंड तक भजन गाया। वहीं इस रिऐलिटी सिंगिंग शो में जजिस, अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर कन्टेस्टंट्स को चुनते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि सभी जज सिर्फ कन्टेस्टंट्स की आवज पर ध्यान दें न की कहीं और। सुहाना ने जैसे ही गाना गाकर पूरा किया तो उसे जजों की काफी वाहवाही मिली। अच्छी आवाज और सुरों की सही समझ होने के कारण शो के जजों ने उसकी खूब तारीफ की।