उत्तर प्रदेश

भव्य और आकर्षक होगा अर्धकुम्भ, देखती रह जाएगी पूरी दुनिया

इलाहाबाद: प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी अर्धकुम्भ में दुनिया को भव्य आयोजन देखने को मिलेगा जिसका साक्ष्य पूरी दुनिया के लोग होंगे। उन्होंने करोड़ों की संख्या में लोग मेला में आते है जिसके लिए हमारा संकल्प होना चाहिए कि प्रयाग की धरती के किसी भी कोने में गंदगी का एक भी टुकडा नही होने देगे। उन्होंने संगम क्षेत्र में उपस्थित स्कूलों एवं विभिन्न संस्थाओं के आये लोगों को धन्यवाद दिया एवं उनके स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग के लिए बधाई भी दी।
उप मुख्यमंत्री संगम के किला घाट में आयोजित श्रम दान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने श्रम दान में सहयोग करते हुए संगम क्षेत्र में कूडा उठाकर कूडे दान मे डालकर लोगों को यह संदेश दिया कि लोग भी अपने आस-पास क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में श्रम दान कर अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखें। उप मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। श्रम दान कार्यक्रम में गांधी जयन्ती पर स्वच्छ संगम स्वच्छ भारत के संदेश के साथ महात्मा गांधी की छवि की सेंट आकृति बनायी गयी तथा स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में लगभग 7000 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें आरएएफ, पुलिस, आईटीबीपी, एयरफोर्स, अपराध निरोधक, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केन्द्र, निंरकारी अखाडा सहित विभिन्न स्कूली छात्र एवं छात्रायें थी।

Related Articles

Back to top button