उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

भाजपा आम लोगों के जेब पर डांका डाल रही है: दिलप्रीत सिंह

लखनऊ। कांग्रेस नेता दिलप्रीत सिंह ने भाजपा को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया है। महंगाई-बेरोजगारी और अगले विधान सभा चुनाव को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिलप्रीत सिंह ने कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है। रविवार को कृष्णानगर स्थित विजय नगर में आयोजित इस बैठक को कई कांग्रेसी नेताओं ने सम्बोधित किया।

दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है फिर भी सत्तारूढ़ दल ने इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दिया। उल्टे डीजल पेट्रोल पर शुल्क बढ़ा दिया।

कांग्रेस पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर जोर देने को कहा। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाने और कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताने पर जोर दिया। बैठक को पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ल, प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, सुशीला शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button