उत्तर प्रदेशफीचर्ड

भाजपा की संयुक्ता भाटिया चुनी गयीं लखनऊ की पहली महिला मेयर

-सौ साल बाद नगर निगम मेें 20वें महापौर का पद संभालेगी संयुक्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सौ साल बाद एक दिसम्बर को नई मेयर चुनी जाएगीं। इस बार के निकाय चुनाव में लखनऊ समान्य महिला सीट बनी है जिसके बाद पहली बार महिला मेयर चुनी गयी। राजधानी में इस बार बीसवंीं मेयर बनी हैं। रविवार को दूसरे चरण में प्रदेश की 45लाख जनता अपने नए मेयर और सभासद चुनने के लिए मतदान किया। चुनाव ेमें भाजपा की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया, समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन, कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी, बसपा से बुलबुल गोडियाल और आदमी पार्टी से प्रियंका महेश्वरी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जनता ने उनमें से संयुक्ता भाटिया को अपना मेयर चुना। पिछले मेयर और सभासदों के चुनाव मंे 43प्रतिशत ही वोट पड़े थे इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें।

राजधानी की पहली महिला मेयर के लिए सीट चुनौती पूर्ण होगी। आज से साल पहले यूपी म्युनिसिपल कमेटी एक्ट 1916 में बनाया गया था। उसके बाद म्युनिसिपल कमेटी बनी जिसमें इसे सफाई , स्वास्थ्य पानी सड़क आदि के काम देखने थे। पहले म्युनिसिपल कमेटी में प्राइमरी स्कूल आते थे बाद में उन्हें प्राथमिक शिक्षा विभाग को दे दिया गया। उसके बाद लखनऊ नगर पालिका बनी जो बाद में नगर महापालिका बनी। वर्ष 1995 में नगर निगम का दर्जा नगर महापालिका को दिया गया। 1995 के पहले राजधानी के शहरी क्षेत्र में 40वार्ड थे जो 1995 में हुए परिसीमन के बाद 110 वार्ड हो गए। पहले राजधानी की जनसंख्या 15लाख थी जो अब बढ़कर 46 लाख तक पहुंच गयी है। राजधानी में पानी बिजली सड़क के अलावा सीवर प्रदूषण जल निकासी मुख्य समस्याएं हैं। राजधानी के वार्डो में मानक के अनुरूप सफाई कर्मचारी नहीं हैं। पीने के पानी की जटिल समस्या है। साथ ही मुख्य सड़कों और पार्को आदि पर अतिक्रमण है। अव्यवस्थित यातायात है।  मेट्रो टेªन खाली जा रही है। नगर निगम के पास बजट की कमी है। विकास कार्यो और शहर में सफाई कड़ी चुनौती है। इसलिए खस्ता हाल नगर निगम को पटरी पर लाने की नए मेयर के लिए बड़ी चुनौती होगी। केंद्रीय एवं राज्य सहायता के बिना योजना मूर्त रूप नहीं ले पायी हैं। इसलिए राजधानी के मेयर की कुर्सी कांटो भरा ताज है।

लखनऊ के अब तक बने मेयर

1- राजकुमार श्रीवास्तव: 1 फरवरी 1960 से 1 फरवरी 1961 तक
2- गिरिराज धरणा रस्तोगी: 2 फरवरी 1961 से 1 मई 1962 तक
3 डॉ. पुरुषोत्तम दास कपूर: 2 मई 1962 से 1 मई 1963 तक
4 डॉ. पुरुषोत्तम दास कपूर: 2 मई 1963 से 1 मई 1964 तक
5 कैप्टन वी.आर मोहन : 2 मई 1964 से 1 मई 1965 तक
6 ओम नारायन बंसल 2 मई 1965 से 31 जून 1966 तक
7 डॉ. मदन मोहन सिंह सिद्धू रू 4 जुलाई 1968 से 30 जून 1969 तक
8 बालक राम वैश्य 1 जुलाई 1969 से 30 जून 1970 तक
9 बेनी प्रसाद हलवासिया 1 जुलाई 1970 से 30 जून 1971 तक
10 – डॉ. दाऊजी गूप्त 5 जुलाई 1971 से 30 जून 1972 तक
11 – डॉ. दाऊजी गुप्त 1 जुलाई 1972 से 30 जून 1973 तक
12 – डॉ. दाऊजी गूप्त 26 अग्त 1989 से 27 मई 1992 तक
13- डॉ. अखिलेश दास 13 मई 1993 से 30 नवंबर 1995 तक
14 डॉ. एससी रॉय 1 दिसंबर 1995 से 30 नवंबर 2000 तक
15 – डॉ. एससी रॉय 1 दिसंबर 2000 से 21 नवम्बर 2002 तक
16 – डा. एससी रॉय रू 21 नवम्बर 2002 से 13 फरवरी 2006 तक
17 डॉ. दिनेश शर्मा 14 नवंबर 2006 से 23 फरवरी 2011 तक
18 डॉ. दिनेश शर्मा 14 जुलाई 2012 से 19 मार्च 2017
19 – सुरेश अवस्थी (कार्यकारी) 24 मॉर्च 2017 से 11 अगस्त 2017

Related Articles

Back to top button