फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा को मिलेगा सत्ता लहर का फायदा : नड्डा

naddaरायपुर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि राज्य में पिछले दस साल के दौरान रमन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर पार्टी चुनावी समर में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का हाल वही होगा जो 2००3 और 2००8 के चुनाव में हुआ था। भाजपा को छत्तीसगढ़ में ‘प्रो इनकमबैसी’ का फायदा मिलेगा। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा 2०13 के चुनाव के लिए तैयार है। 9० में से 88 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है और चुनाव प्रचार भी प्रारंभ हो गाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार पिछले दस साल में हुए विकास कार्यों के चलते प्रो इनकमबैसी फैक्टर का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी समर में उतर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए योजना बनाकर काम किया है। छत्तीसगढ़ में की जाने वाली धान खरीदी देश में मिसाल है। छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। छत्तीसगढ़ ने पीडीएस सिस्टम में महिलाओं को मुखिया बनाकर महिला सशक्तीकरण का अनुपम उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ की पहचान पलायन करने वाले राज्य के रूप में की जाती थी मगर प्रदेश सरकार ने यहां रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराकर इस परंपरा को खत्म कर दिया है। एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि 2००3 तथा 2००8 में कांग्रेस का जो हश्र हुआ था वही हश्र इस बार भी होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कार्यकाल में आतंक  भ्रष्टाचार  भूख भोग चुकी है। जनता के सामने कांग्रेस का डिजाइन तैयार है। भाजपा में दावेदारों की बगावत के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का पारिवारिक मामला है और इसे सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव रमन सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और संगठन साथ में रहेगा।

Related Articles

Back to top button