राजनीतिलखनऊ

भाजपा महानगर कार्यालय पर हुयी शोक सभा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गयी। लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि सायं 4 बजे महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी। जिसमें पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, चेयरमैन मान सिंह, विनोद बाजपेयी, ने अटल जी के संस्मरणों को याद करते हुये अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ महानगर श्रद्धेय अटल जी का कर्मक्षेत्र रहा है यहां से उन्होंने पांच बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और तीन बार प्रधानमंत्री बने, उन्हें लखनऊ एवं लखनऊ के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं से बहुत स्नेह रहा। इसीलिये आज लखनऊ का राजनैतिक क्षेत्र में विशेष स्थान है।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, घनश्याम अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, नगर मंत्री अर्चना साहू, सीमा स्वर्णकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, डा. यू.एन. पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, पवनेश सिंह, सुशील निगम गज्जी, रामशरण सिंह, कैलाश गुप्ता, अनूप मिश्रा, विनायक पाण्डेय, श्यामजीत सिंह, राजेश मालवीय, रितेश रस्तोगी, अनुराग मिश्र, राहुल सोनकर, विष्णु त्रिपाठी लंकेश सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से श्रद्धेय अटल जी की आत्मा की शान्ती के लिये प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button